Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर : पक्का मकान गिरने से 2 बच्चे मलबे में दबे, एक को किया रेस्क्यू

DEHRADUN BIG NEW

देहरादून : इस वक्त की बड़ी खबर देहरादून के थाना सहसपुर अंतर्गत कोटडा बिरसनी क्षेत्र से है जहां पक्का मकान गिरने से दो बच्चों के मलबे में दबने की सूचना है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची और एक लड़की को टीमो ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है वहीं दूसरे को रेस्क्यू किया जा रहा है।

आपको बता जें कि आज सोमवार को कोटडा बिरसनी में अचानक पक्का मकान धंसने से गिर गया और उसकी चपेट में दो मासूम बच्चे आ गए। जानकारी मिली है कि दोनों बच्चे घटना के दौरान मकान की छत पर थे। इसकी सूचना सहसपुर थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम सहित एसडीआरएफ टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया।

एसडीआरएफ ने मकान के पीछे से सुरंग खोदकर 8 साल की बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को चोट नहीं आई। वहीं दूसरे 6 साल के बच्चे आरव का रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी मिली है कि ये हादसा नवनिर्मित मकान का पिलर धंसने के कारण हुआ है।टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला. जानकारी मिली है कि मकान में प्लस्तर का काम चल था। इस दौरान ने भी इस दौरान भागकर जान बचाई। इस दौरान घरके अन्य सदस्य बाहर थे जिससे वो बच गए लेकिन बच्चे छत पर थे तो वो मलबे की चपेट में आ गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वतंत्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल, थानाध्यक्ष सहसपुर नरेंद्र गहलोत थाने का पूरा पुलिस फोर्स मौके पर रेस्क्यू में लगा हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर समेत कई जनप्रतिनिधि रेस्क्यू कार्य में पुलिस टीम का सहयोग कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें