Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर : प्रोपर्टी डीलर राजू बॉक्सर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राजधानी की नेहरू काॅलोनी क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर राजू बाॅक्सर (राजेंद्र पुंडीर) की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बॉक्सर को दो गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली मारने वालों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि बाॅक्सर पर गोली चलाने वाले उसीके परिचित बताए जा रहे हैं। घटना देर रात की बताई जा रही है।

बॉक्सर के खिलाफ भी पुलिसकर्मियों पर हमले और डकैती आदि के मुकदमे चल रहे है।आपको बताते चले पिछली कॉंग्रेस सरकार में घण्टाघर पर पुलिस कर्मियों पट हमला कर आरोपी फरार हुआ था। उस समय एक स्थानीय विधायक उसके मददगार भी बने हलांकि बाद में बॉक्सर अरेस्ट हो गया था। घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी सरिता डोबाल फोर्स समेत मौके पर पहुंची।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें