Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर : वायुसेना के विमान से परेड ग्राउंड पहुंचे PM मोदी

देहरादून : देहरादून से बड़ी खबर है। भाजपाइयों, पीएम मोदी के समर्थकों और प्रदेश की जनता का इंतजार खत्म हो गया है। बता दें कि पीएम मोदी वायुसेना के विमान से सीधे परे़ड ग्राउंड पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वहीं बता दें कि कुछ ही देर में पीएम मोदी मंच से जनता को संबोधित करेंगे। कुछ ही देर में पीएम मोदी प्रदेश की जनता को सौगात देंगे।

भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत प्रदेश की जनता कुछ ही देर में मंच से पीएम मोदी के संबोधन को सुनेगी।वहीं इस दौरान पीएम मोदी 18 हजार करो़ड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। भाजपा के कार्यकर्ता, समर्थक पीएम का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद पीएम मोदी परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें