Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर, आ गई बीजापुर हेस्ट हाऊस के सभी 23 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट

arvind kejriwal

देहरादून : देहरादून से राहत भरी खबर है। बता दें कि 3 जनवरी को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देहरादून आए थे और परेड ग्राउंड में उनकी विशाल रैली थी। दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं जिससे हड़कंप मच गया। देहरादून में रैली से पहले अरविंद केजरीवाल बीजापुर गेस्ट हाउस गए थे जहां वो कई कर्मचारियों के सम्पर्क में आए थे। जानकारी मिलने के बाद सभी को बीजापुर गेस्ट हाउस में ही क्वारन्टीन किया गया था और सैंपल जांच के लिए लिए गए थे।

वहीं अच्छी खबर ये है कि बीजापुर गेस्ट हाउस के सभी 23 कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर जांच के लिए कल लिए सैंपल लिए गए थे। ये सभी कर्मचारी होम आइसोलेशन में थे। बता दें, आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम केजरीवाल सोमवार को दून पहुंचे हुए थे। परेड मैदान में रैली को संबोधित करने से पहले वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस गए और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बीजापुर गेस्ट हाउस में तैनात कर्मचारी भी उनके संपर्क में आए हैं। केजरीवाल के कोरोना संक्रमित मिलने पर विभाग ने इनके सैंपल लिए थे। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और सबने राहत की सांस ली।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें