Dehradun : देहरादून से बड़ी खबर : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया सदन से वॉकआउट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून से बड़ी खबर : महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया सदन से वॉकआउट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन आज सरकार की ओर से पेश लेखानुदान पारित किया जाएगा। मंगलवार को विपक्ष की तीखे तेवरों के चलते सदन स्थगित करना पड़ा था। आज सरकार पूरी तैयारी के साथ पहुंची है। वहीं विपक्ष भी सदन में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों पर सरकार को घेर रही है। सदन की शुरुआत सबसे पहले पूर्व विधायक हरबंस कपूर और गोपाल ओझा को श्रद्धांजलि देकर हुई। वहीं हरबंस कपूर को याद करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भावुक हो गए।

हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन में विपक्ष ने महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर हंगामा काटा। पहले कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकारके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने हरिद्वार में सीएम के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं महंगाई के मुद्दे पर भी कांग्रेस के विधायक सदन में गरजे। शाम 5:46 पर कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को उठाते हुए सदन से वॉकआउट किया।

Share This Article