देहरादून से बड़़ी खबर है। बता दें कि आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे का शव जाखन स्थित एक होटल के कमरे से बरामद हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड में आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का शव होटल के कमरे से मिलने से होटल समेत पूरे देहरादून और आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया है.
अंदर से बंद था कमरा
बता दें कि कलेर के बेटे सिकंदर कलेर का शव होटल से बरामद हुआ है। जिसकी उम्र 24 साल थी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन जानकारी मिली है कि कमरा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया विषाक्त खाया प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। उसके बाद गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दूसरी चाबी से कमरा खोला। कमरे के अंदर देखा तो सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने वॉमिट भी की हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि हाल ही में आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने हाल ही में आप प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था वो चर्चाओं में आए थे। एसएस कलेर 2022 में खटीमा से सीएम के खिलाफ मैदान में खड़े होंगे और टक्कर देंगे। वहीं अब एक बार फिर वो चर्चाओं में आ गए हैं.
वहीं इस खबर से देहरादून पुलिस समेत आप में सनसनी फैल गई है। आपको बता दें कि 24 घंटे में देहरादून में 4 हत्याएं हुई है। बीते दिन प्रेमनगर में दो लोगों के शव बरामद हुए थे। इससे पहले विकासनगर में एक हत्या हुई थी। और अब आप नेता के बेटे का शव होटल से बरामद हुआ है। इसमे हत्या की आशंका जताई गई है।