Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

कांग्रेस से बड़ी खबर : प्रियंका गांधी गिरफ्तार, PM मोदी को वीडियो दिखाकर दागे थे ये सवाल

Indian National Congress

यूपी के सीतापुर में बीते 36 घंटों से हाउस अरेस्ट में मौजूद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रियंका पर धारा-144 के उल्लंघन और शांतिभंग की धाराएं लगाईं गई हैं. उन्हें कुछ ही देर में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा सकता है.

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लखीमपुर हिंसा से संबंधित एक वीडियो शेयर कर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे थे. प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उन्हें चाहे तो पुलिस गिरफ्तार कर सकती है लेकिन वो बिना किसान परिवारों से मिले वापस नहीं लौटेंगी.

इस मामले पर हरगांव पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि प्रियंका गांधी के अलावा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत 11 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए एक वीडियो जारी कर कहा था कि ये वीडियो आपकी सरकार के एक मंत्री के बेटे को किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलते हुए दिखाता है.इस वीडियो को देखिए और इस देश को बताइए कि इस मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और इस लड़के को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने हिरासत में बगेर किसी ऑडर और एफआईआर के रखा है। उन्होंने आगे सवाल किया कि ये आदमी अभी भी आजाद क्यों घूम रहा है?

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें