Big NewsDehradun News

राजधानी देहरादून से बड़ी खबर, पिता ने बेटे पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Big news from capital Dehradun

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां खुड़बड़ा मोहल्ले में पिता ने बेटे पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पिता और बेटे के बीच घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात ज्यादा बढ़ने पर पिता ने गुस्से में अपने ही बेटे पर दो राउंड फायर कर दिया। गनीमत रही कि दोनों ही राउंड मिस फायर हो गए। बेटे की जान जा सकती थी।

जानकारी के अनुसार पिता ने दो राउंड तो फायर किया, लेकिन दोनों ही बाद मिस फायरिंग की वजह से बाल-बाल बच गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने की एफआईआर दर्ज कर पिता को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस ने गोली चलाने वाले पिता की रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है। यह मामले खुड़बुड़ा चैकी क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें