Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

भाजपा से बड़ी खबर, अब ये विधायक थाम सकते हैं ‘कमल’ का दामन

devbhoomi news

नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है जो की भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जी हां खबर है कि भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कैड़ा की मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले 2-3 दिन के अंदर वो दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार पहले ही भाजपा का दामन चुके हैं, जिससे भाजपा को मजबूती मिलीं है। राजकुमार विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं इस बीच खबर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इसका कुछ भाजपा नेताओं ने विरोध भी किया है। एक बैठक में राम सिंह कैड़ा के खिलाफ विरोध किया गया.

इस बीच विधायक कैड़ा ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से देहरादून में मुलाकात की। उनके बीच करीब पौन घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।। राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो रहे हैं या नहीं, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के साथ राम सिंह कैड़ा की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें