Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया एक और वादा पूरा, मेधावी छात्रों को दी सौगात

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपनी एक और घोषणा पूरी कर दी है। बता दें कि डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर  रूपए 1500 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी।

इसी तरह सरकार द्वारा श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया गया है। श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

आपको बता दें कि बीते दिनों शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में सीएम ने इन फैसलों की घोषणा की थी जो की आज पूरी कर दी गई है। इससे छात्र छात्राओं को धामी सरकार ने सौगात दी है जिससे छात्र छात्राओं को लाभ होगा। बता दें कि सीएम एक के बाद एक कर अपनी घोषणाएं पूरी कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें