Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : उत्तराखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, स्पाइस जेट की फ्लाइट से लाई गई

corona vaccine

देहरादून: उत्तराखंड का वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो गया है। राज्य को वैक्सीन की पहली खेप मिल गई। वैक्सीन स्पाइस जेट की फ्लाइट से पुणे से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंया गया। कोरोना वैक्सीन देश के कई राज्यों में पहुंच चुकी है। जबकि अन्य राज्यों तक हर हाल में 15 जनवरी तक वैक्सीन की पहली खेप पहुंच जाएगी।

उत्तराखंड को सिरम इंस्टीट्यूट से कोवीशिल्ड वैक्सीन की एक लाख 13 हजार डोज डोज मिल गई हैं। राज्य में पहले फेज में 50 हजार हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही अन्य हेल्थ वर्कर के लिए केंद्र सरकार से वैक्सीन की डिमांड की जाएगी। एनएचएम मिशन की निदेशक सोनिक ने बताया कि टीकारण की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सी की 10 प्रतिशत डोज रिजर्व रखी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें