AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: 10वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का फैसला आज

12th today

हिमाचल: राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने को लेकर आज फैसला हो सकता है। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। हिमाचल पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश की तर्ज पर स्कूल खोलने पर निर्णय ले सकता है। उत्तराखंड में भी स्कूल खोलने को लेकर तैयारी चल रही है। हालांकि इस पर अब तक फैसला नहीं हो पाया है।

हरियाणा ने बीते दिनों नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं के स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने का एलान किया है। गुजरात में 12वीं कक्षा के स्कूल 15 जुलाई से खुल गए हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब ने भी स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश सरकार भी इस पर फैसला ले सकती है। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिए दो विकल्प सरकार को भेजे हैं।

पहले विकल्प में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को परिजनों के सहमति पत्र पर सिर्फ शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए बुलाने की बात कही है। दूसरे विकल्प में 50 फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थियों को बुलाने की योजना है। सरकार किस विकल्प पर फैसला लेती है, इसका खुलासा कैबिनेट बैठक में होगा। उधर, शिक्षा विभाग में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के करीब चार हजार पद भरने का मामला बैठक में नहीं जाएगा। अभी वित्त महकमे की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें