Big NewsHaridwar News

बड़ी खबर : कुंभ मेला प्रशासन के वरिष्ठ लेखाकार की मौत, फटा था ब्लूटूथ हेड डिवाइस

बड़ी खबर हरिद्वार से है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में कुंभ मेला प्रशासन के वरिष्ठ लेखाकार की मौत की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि ब्लूटूथ हेड डिवाइस फटना मौत का कारण बताया जा रहा है लेकिन कारण साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ लेखाकार संजय शर्मा कुंभ मेले में तैनात थे। उनका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा। वहीं वरिष्ट लेखाकार की मौत पर विभाग ने शोक व्यक्त किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें