AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मामले, इतनों की गई जान

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामलों में हर दिन नया रिकाॅर्ड बन रहा है। देश में रोजाना कोरोना के कई मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के नए केस आ रहे हैं और सर्वाधिक मौत हो रही हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 261,500 नए कोरोना केस आए और 1501 संक्रमितों की जान चली गई है.

हालांकि 1,38,423 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 234,692 नए केस आए थे. कोरोना की पहली लहर में 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 87 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 12 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें