AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: फिर बढ़े कोरोना मरीज, 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा नए मामले, 640 मौतें

Breaking uttarakhand news

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन अचानक केस बढ़ जाते हैं। बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं 640 लोगों ने जवान गंवाई है। इनमें से आधे से ज्यादा केस सिर्फ एक राज्य केरल से हैं।

केरल में एक दिन में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंगलवार को तीस हजार से कम मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 43 हजार 654 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 640 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41, 678 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,99,436 हो चुकी है, जिनमें 3,06,63,147 मरीज ठीक हो गए। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 4,22,022 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 44,61,56,659 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.39 फीसदी पर है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें