AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: बेकाबू होता कोरोना, 24 घंटे में 56 हजार से ज्यादा मामले

Breaking uttarakhand news
FILE PHOTO

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. हर दिन फिर से नए मामलों का रिकाॅर्ड बन रहा है. पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के 56 हजार 211 नए मामले सामने आए हैं. देश में आखिरी बार 23 मार्च को 56 हजार से कम मामले आए थे. देश में कल कोरोना से 271 लोगों की मौत हो गई . हालांकि कल 37 हजार 28 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए आज की ताजा स्थिति क्या है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 26 लाख 50 हजार 25 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से सात लाख 85 हजार 864 सैंपल कल टेस्ट किए गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के आठ राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान करीब 86 फीसदी है. देश में कोरोना वायरस के 63 फीसदी सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें