Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, इन पर खेला दांव

देहरादून : अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जहां भाजपा ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जिना को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए गंगा पंचोली को मैदान में उतारा है।

congress uttarakhand

गंगा पंचोली पिछले विधानसभा चुनाव में दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना से बहुत कम अंतर से हारी थीं। इसी बात को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगाई, जिसकी आधिकारिक घोषणा कांग्रेस नेता महासचिव मुकुल वासनिक ने की है।

 सल्ट विधानसभा के उपचुनाव रोमांचक मोड़ पर है। माना जा रहा है की गंगा पंचोली महेश जीना को कड़ी टक्कर देंगी। कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस चुनाव में भाजपा की राह आसान नहीं होने देगी। कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव जीतने का दावा किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें