Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : AIIMS से डिस्चार्ज हुए CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, अब पूरी तरह स्वस्थ

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए है। CM त्रिवेंद्र सिंह रावत अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। CM को कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया था। मुख्यमंत्री के फीजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। कुछ दिनों तक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली स्थित सरकार अवास में ही रहेंगे।

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद से ही CM होम आइसोलेशन में थे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को बुखार आने के बाद उनको दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उनके फेफड़ों मेंहल्का संक्रमण पाया गया, जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। उनकी बेटी और पत्नी का स्वास्थ्य भी सामान्य है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें