AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

बड़ी खबर : CM तीरथ सिंह रावत ने कहा: उत्तराखंड में नहीं, कांग्रेस में है संवैधानिक संकट

Breaking uttarakhand news
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जहां विधानसभा का चुनाव 10 सितंबर से पहले जीत कर आना होगा। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलकर संवैधानिक संकट पैदा कर दिया है। क्योंकि जिस राज्य में 1 साल विधानसभा चुनाव के लिए बचा हो वहां उपचुनाव नियमों के मुताबिक नहीं होते।

कांग्रेस की मानें तो राज्य में यादव भाजपा को मुख्यमंत्री अब बदलना होगा या राष्ट्रपति शासन राज्य में लग जाएगा या फिर संवैधानिक संकट को देखते हुए समय से पहले विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। हालांकि कांग्रेस के इन कयासों पर भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

राज्य में किसी तरह का कोई संवैधानिक संकट नहीं है, वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की भी प्रतिक्रिया संवैधानिक संकट पर लगे आरोपों को लेकर आई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि उत्तराखंड पर संवैधानिक संकट नहीं है बल्कि कांग्रेस संकट में है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें