उत्तराखंड में ही नहीं देशभर में आए दिन पेपर लीक के मामले सामने आते रहते हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से आम जनता परेशान हो गई है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेपर लीक मामले में बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस आधी रात को बीजेपी अध्यक्ष को उठाकर ले गई है।
पेपर लीक मामले में बीजेपी अध्यक्ष गिरफ्तार
पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी हुई है। तेलंगाना में SSC बोर्ड का पर्चा लीक मामले में पुलिस ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस करीब रात 12 बजे करीमनगर स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गई।
भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस कार्रवाई का कर रहे विरोध
बीजेपी अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। बंदी संजय को पहले पुलिस यद्रादी भुवनगिरी जिले के बोम्माला रामाराम पुलिस स्टेशन ले गई। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक यहां विरोध के लिए पहुंच गए।
जिके बाद उन्हें पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बीजेपी अध्यक्ष को सुबह करीब 11 बजे जनगांव जिले के पालाकुर्थी में मेडिकल एग्जाम के लिए ले गई। इसके बाद उन्हें आज ही वारंगल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के दौरे के तीन दिन पहले हुई गिरफ्तारी
पीएम मोदी 8 अप्रैल को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। जहां पीएम हैदराबाद में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी के आने से ठीक तीन दिन पहले बंदी संजय की गिरफ्तारी से तेलंगाना का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
ये था पेपर लीक का पूरा मामला
वारंगल में 4 अप्रैल को राज्य में सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) बोर्ड के हिंदी का एग्जाम हुआ था। इस एग्जाम के शुरू होने के कुछ ही देर में पेपर लीक हो गया था। पूर्व जर्नलिस्ट और मौजूदा भाजपा कार्यकर्ता भूराम प्रशांत ने इस पेपर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दीं। केस में मुख्य आरोपी का भाजपा से कनेक्शन होने के कारण पुलिस ने बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने नहीं बताया गिरफ्तारी का कारण – BJP प्रदेश महासचिव
इस पूरे मामले पर तेलंगाना का राजनितिक माहौल गर्मा गया है। बीजेपी प्रदेश महासचिव ने बंदी संजय को हिरासत में लिए जाने के बाद राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बंदी संजय को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया है।
यह और कुछ नहीं है सिर्फ राज्य में होने वाले पीएम मोदी के कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश है। बीजेपी प्रदेश महासचिव ने कहा कि बंदी संजय को ऐसे रात में गिरफ्तार करने की क्या जरूरत थी? उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, इस बारे में भी हमें नहीं बताया गया है।