HighlightNational

सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट : PM, नितिन गडकरी को सौंपें कमान, PMO पर भरोसा करना बेकार

नई दिल्ली: अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले BJP के राज्यसभा सांसद सुब्रमणयम स्वामी ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. स्वामी ने कहा है कि देश कोरोना की लहर से जूझ रहा है. हालात बहुत खराब हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा की मोदी को इस युद्ध की कमान गडकरी को सौंप देनी चाहिए. PMO बेकार हो चुका है. उस पर भरोसा करना बेकार है.

 

राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना से जंग की कमान गडकरी को सौंप देनी चहिये. स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जैसे भारत ने इस्लामिक और ब्रिटिश घुसपैठियों का मुकाबला किया, वैसे ही कोरोना का मुकाबला भी कर लेगा.

अगर हम जरूरी कदम ना उठाएं तो हमें एक और लहर का सामना करना पड़ सकता है, जो बच्चों को अपने निशाने पर लेगी. PM मोदी को ऐसे में इस लड़ाई की जिम्मेदारी नितिन गडकरी को देनी चाहिए. PMO पर निर्भर रहना बेकार है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें