Big NewsDehradun News

बड़ी खबर: DGP का बड़ा एक्शन, इन अधिकारियों समेत कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश

 

देहरादून: 30 दिसंबर की रात को बाजपुर में हुए हत्याकांड को लेकर नाराज डीजीपी अशोक कुमार ने ऊधमसिंह नगर पुलिस पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने घटना को गम्भीरता से न लेने, आमजन से समन्वय स्थापित न करने और शान्ति/कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न होने को लेकर कार्रवाई की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही पोस्टों के सम्बन्ध में समय से कार्यवाही न करने के लिए ऊधमसिंहनगर के समस्त सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल, सोशल मीडिया सेल के प्रभारी और थाना बाजपुर के रात्रि अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं को तत्काल एक्शन लेने को कहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि बाजपुर में जो हुआ, वह बहुत ही दुखद था। यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में ढिलाई बरतेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाजपुर में एक खोखा चलाने वाले पर कार चढ़ा दी गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोग घायल हो गए थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें