Big NewsNational

बड़ी खबर : टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड, दुनिया में पहली बार एक दिन में 4529 मौतें

नई दिल्ली: कोरोना का कहर जारी है. नए मामोलों में भले ही कुछ कमी आई हो, लेकिन कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अबतक एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई थी. लेकिन अब भारत ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 267,334 नए कोरोना केस आए और 4529 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,89,851 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा 4468 मरीजों की मौत अमेरिका में 12 जनवरी को हुई थी.

18 मई तक देशभर में 18 करोड़ 58 लाख 9 हजार 302 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 13 लाख 12 हजार 155 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.08 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.

Back to top button