Bageshwar newsBig News

बड़ी खबर : पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 42 लोगों को बाहर निकाला

devbhoomi news

बागेश्वर : उत्तराखंड में बीते दिन ग्लेशियर क्षेत्र में कई लोग फंस गए थे। कहा गया कि करीबन 34 लोग वहां फंसे हैं। वहीं इसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए और योजना बनाने के बाद पिंडारी कफनी, सरमूल ग्लेशियर और सुंदरघाटी आदि स्थानों पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित लाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर द्वाली में 18 देसी पर्यटक, 6 विदेशी और 10 स्थानीय गांव के लोग, यानी की कुल मिलाकर 34 लोग फंसे हुए हैं।  कफनी ग्लेशियर ट्रैक पर 20 गांव के लोगों के फंसे होने की सूचना है। इसके अलावा सुंदरढूंगा ग्लेशियर ट्रैक पर 6 पर्यटक गए थे। जिसमें 4 की मौत हो गई है। जिसमें दो पर्यटक लापता हैं।

उन्होंने बताया कि तहसील कपकोट से राजस्व विभाग, पुलिस, वन विभाग की दो टीमें बीते 20 अक्टूबर को रवाना हो गई थीं। जबकि गुरुवार को दो अन्य टीमें भी राहत-बचाव के लिए लगाई गईं हैं। हेलीकाप्टर से बचाव अभियान शुरू किया गया है

इधर, द्वाली में फंसे 42 पर्यटकों को हेलीकाप्टर के जरिए खरकिया पहुंचाया गया है। वहां से वाहनों के जरिए वह जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। कपकोट से वाहनों को खरकिया की तरफ रवाना कर दिया गया है। द्वाली में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सुंदरढूंगा क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी तक वहां से किसी भी प्रकार की सूचना नहीं मिली। 4 टीमें रेस्क्यू अभियान पर हैं। जिलाधिकारी विनीत कुमार कपकोट में पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

Back to top button