HighlightNational

बड़ी खबर : एक ही परिवार में Corona के नए स्ट्रेन के 4 मामले, इतना पहुंचा आंकड़ा

Central Lab Delhi

 

मेरठ: देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। यूपी के मेरठ में में चार और लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। देश में अब नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले मामलों की संख्या 38 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मेरठ के संत विहार मोहल्ले की रहने वाली ढाई साल की बच्ची के माता-पिता और बलवंत नगर में रहने वाली बच्ची के फूफा और 15 साल के एक बच्चा भी पाॅजिटिव पाया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि नए स्ट्रेन से संक्रमित इन 38 मामलों में से आठ नमूनों की पहचान नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में, 11 की पहचान दिल्ली के जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में और एक की पहचान कोलकाता के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स में हुई। इसके अलावा पांच नमूनों की पहचान पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में, तीन की हैदराबाद के सेलुलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी में और 10 नमूनों की पहचान बंगलूरू स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज हॉस्पिटल एनआईएमएचएएनएस में हुई।

इनके सैंपल केंद्रीय लैब दिल्ली भेजे गए थे। मेरठ में अभी तक पांच लोगों में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले संत विहार कॉलोनी निवासी ढाई साल की बच्ची में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इस बच्ची के माता-पिता 14 दिसंबर की रात को दिल्ली से लौटे थे। पांचों लोग एक ही परिवार के हैं। अब तक 13 सैंपल केंद्रीय लैब भेजे गए थे, जिनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। सात की रिपोर्ट निगेटिव है और पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्ची की बुआ की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें