Bjp UttarakhandhighlightNational

बड़ी खबर : 24 घंटे में 3.33 लाख नए मामले, एक्टिव मरीज 21 लाख के पार

3.33 lakh new cases in 24 hours

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। स्थिति यह है कि कभी मामले बढ़ जाते हैं और कभी कम हो जाते हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 3.33 लाख नए मामले और 525 लोगों की मौत हो गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कोरोना के कहर के बीच पांच बड़े महानगरों के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है।

महानगरों में कोरोना के मामले अब घटने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में 11,486 मामले, मुंबई में 3,568 मामले, कोलकाता में 1489 मामले, बेंगलुरु में 17,266 मामले, चेन्नई में 6,452 मामले सामने आए हैं। लेकिन, सबसे अधिक चिंता की बात केरल के लिए है, जहां संक्रमण दर 44.8 फीसदी हो गई है। केरल में बीते 24 घंटे में 46,387 मामले सामने आए हैं।

सक्रिय मामले: 21,87,205
कुल रिकवरी: 3,65,60,650
कुल मौतें: 4,89,409
कुल वैक्सीनेशन: 1,61,92,84,270

Back to top button