Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

बड़ी खबर: 24 घंटे में 1008 लोगों की मौत, 1.72 लाख नए मरीज

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले एक दिन कम होते हैं और दूसरे दिन मामले फिर बढ़ जाते हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने फिर से 1008 से अधिक लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 72 हजार 433 नए मामले सामने आए हैं, जो बुधवार की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक हैं।

पिछले 24 घंटे में 1008 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 15.33 लाख (15,33,921) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2.59 लाख( 2,59,107) रही। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 10.99 फीसदी पर आ गई है।

तीन दिन में ही कोरोना ने 4000 लोगों की जान ले ली। हालांकि पिछले सप्ताह की तुलना में केस भले ही कम हुए हों लेकिन मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि कल की तुलना में आज कम लोगों की मौत हुई है।

बुधवार को 1.61 लाख केस सामने आए थे लेकिन आज गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार 1.67 लाख मामले सामने आए हैं। यानी कि कल की तुलना में 6 फीसदी अधिक मामले सामने आए हैं। मंगलवार को जारी आंकड़े में 1.67 लाख केस सामने आए थे वहीं सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें