National

संसद भवन में बड़ी चूक: सदन के अंदर कूदने वाले कौन ? क्यों फैंकी गैस? बाहर दो लोगों का प्रदर्शन

देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में आज चूक की खबरे सामने आई है। पहला मामला संसद के बाहर दो लोगों को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया और दूसरे मामला लोकसभा की  कार्यवाही के दौरान का है।

पहला मामला

संसद भवन की सुरक्षा में दो बार हुई चूक, पहले संसद के बाहर प्रदर्शन फिर संसद के अंदर दो शख्स कूदे

दूसरा मामला

वहीं संसद के बाहर बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। संसद की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के जवानों ने दो प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारियों में एक महिला और एक पुरुष था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दो युवक गैलरी से कूदे, फेंकी गैस

इस मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह सुरक्षा का उल्लंघन है। आज ही के दिन 2001 में सदन में हमला किया गया था जिसमें वीर जवान शहीद हुए थे।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें