Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: BJP संगठन की बड़ी बैठक शुरू, इन मसलों पर हो रही चर्चा

bl santhosh

 

देहरादून: प्रदेश मुख्यालय में भाजपा संगठन की बड़ी बैठक शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भले ही एक तिहाई बहुमत के साथ सरकार बना ली हो, लेकिन जिन सीटों पर हार मिली, उन सीटों पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष हारे हुए पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिन 23 सीटों पर भाजपा की हार हुई है। उन सीटों पर बैठक में सभी हारे हुए प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। भाजपा में भीतरघाट का मुद्दा काफी चर्चाओं में रहा था। माना जा रहा है कि भीतरघात का आरोप लगाने वाले प्रत्याशियों से भी अलग से बात की जाएगी।

इस बैठक में जो बातें सामने आएंगी, उनकी समीक्षा के बाद कुछ पदाधिकारियों पर कार्रवाई भी संभव है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री अजय कुमार समेत वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में मौजूद हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें