National

20 जून को रथ यात्रा का आगाज, ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में होगा बड़ा महोत्सव

ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में 20 जून को रथ यात्रा का आगाज होगा। इस दौरान भक्त दूर-दूर से भगवान के दर्शन करने आएंगे। रथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। करीब 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।  

25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसाररथ यात्रा के पहले दिन श्री गुंडिचा दिवस पर लगभग 10 लाख भक्त पुरी आएंगे। सभी भगवान कृष्ण, भगवान बलदाऊ और देवी सुभद्रा के रथ को खीचेंगे। इसके अलावा रथ यात्रा के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होते है, जिसमें बहुदा (रथ वापसी), सुना भेसा (देवताओं की सुनहरी पोशाक), नीलाद्री बीजे (दोबारा मुख्य मंदिर की ओर वापसी) शामिल है। पूरे कार्यक्रम के दौरान करीब 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। 

रथ यात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रथ यात्रा के दौरान पुरी आने वाले भक्तों के लिए उमस भरे मौसम में विशेष इतंजाम किए गए हैं। भक्तों के लिए पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था की गई है। स्पेशल वार्ड के भी इंतजाम किए गए हैं, जहां एक्सपर्ट 24 घंटे मौजूद रहेंगे। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए लिए राज्य और केंद्रीय पुलिस बल की 180 प्लाटून भी तैनात की जाएगी। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। पुलिस के अलावा आरएएफ, ओडीआरएएफ और एनडीआरएफ सहित अन्य जवान भी तैनात रहेंगे।

एंबुलेंस के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

इस दौरान एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है, जिससे मरीजों को आने-जाने में दिक्कत न हो। पुलिस, स्वास्थ्य और शहरी विकास विभाग सहित अन्य सरकारी विभाग रथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें