उत्तराखंड में बड़ा खुलासा : कई सैंपल फेल, धड़ल्ले से बेचा जा रहा नकली सरसों का तेल


देहरादून : त्योहारी सीजन में मोटा मुनाफा कमाने के लिए खाद्य पदार्थों में मिलावट आम बात है। आज गुरुवार सुबह खाद्य विभाग की टीम ने आशा रोड़ चेक पोस्ट पर दूध लेकर आए टैंकरों से सैंपल लिए थे जिमसे 30 प्रतिशत पानी मिलाने का खुलासा हुआ। लोग महंगे दामों पर दूध इस भरोसे से खरीदते हैं कि उनको अच्छी गुणवत्ता का दूध दिया जा रहा है जो उनके बच्चों और परिवार वालों की सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन उन्हें क्या पता कि उनके साथ कैसे छलावा किया जा रहा है।
वहीं अब सरसों के तेल की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आपको जानकार हैरानी होगी कि प्रदेश भर में मिलावटी सरसों का तेल बेचकर आपकी सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। राज्यभर में 20 जगहों पर नकली तेल बेचने का खुलासा हुआ है।
बता दें स्पेक्स संस्था ने अलग अलग हिस्सों से 469 नमूने लिए थे जिनमें से 415 सैंपल में गड़बड़ी पाई गई। ये नमूने देहरादून, विकासनगर, डोईवाला, मसूरी, टिहरी उत्तरकाशी के साथ ही कई अन्य ज़िलों से लिए गए थे।