EXCLUSIVE : Corona टेस्ट किट को लेकर बड़ा खुलासा, लैब संचालक ऐसे कर रहा था खेल


ऊधमसिंह नगर: कोरोना की रैपिड एंटिजन टेस्ट किट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया। इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैरान हैं। पिछले दिनों एक मामला काफी चर्चाओं में रहा था, जिसके बाद इसकी जांच की गई, जांच में जो खुलासा हुआ है, उससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बड़ी बात यह है कि जो किट यूज की गई है। उनसे पहले महाकुंभ हरिद्वार में टेस्ट किया जा चुका था। कंपनी ने ऊधमसिंह नगर के पुलभट्टा में जो जांच शिविर लगाया है। उसमें महाकुंभ का बैरन लगाया हुआ है, जबकि महाकुंभ समाप्त हो चुका है। ऐसे में कई अन्य सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
जिले के पुलभटा स्टार इमेजिंग पैथ लैब प्राइवेट लिमिटेड में रैपिड एंटिन टेस्ट किट के घोलमाल का मामला सामने आया है। लैब ने ऐसी चालाकी दिखाई, जिसका कई दिन से सिकी को पता ही नहीं चल पाया। लैब ने लोगों की जान को तो खतरे में डाला ही, साथ ही सरकार को भी बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।
दरअसल, लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना जांच शिविर लगा रहे थे। इस दौरान कंपनी की ओर से लोगों का सैंपल तो लिया जा रहा था, लेकिन उनकी रिपोर्ट अपने हिसाबा से बनाकर दी जा रही थी, क्योंकि लैब की ओर से नई किट की जगह पुरानी यूज की हुई किट का प्रयोग किया जा रहा था।
इससे सरकार को तो नुकसान हुआ ही। साथ लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ किया गया है। लैब ने बिना टेस्ट के ही कई लोगों को निगेटिव और पाॅजिटिव रिपोर्टें भेज दी, जबकि उनको टेस्ट हुआ ही नहीं। ऐसे मामले सामने भी आए थे कि बिना जांच के ही रिपोर्ट पाॅजिटिव भेज दी गई थी। दूसरा खतरा यह भी था कि अगर इस खेल में वास्तव में पाॅजिटिव को निगेटिव दिखा दिया गया होगा तो, उसने कई लोगों का संक्रमित किया होगा। हालांकि इनकी कोई संख्या अब तक पता नहीं चल पाई है।