Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : इनको छोड़कर सभी कार्यालय 3 दिन तक बंद रखने के आदेश

देहरादून  उत्तराखंड में कोरोनावायरस  का कहर जारी है आज भी उत्तराखंड में चार हजार के करीब मामले सामने आए हैं। वहीं उसके बाद सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। जी हां प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे है। आज गुरूवार को 19 मरीजों की मौत हुई है। 50 हज़ार कोवेक्सीन उत्तराखंड को मिली है। देहरादून में करीब करीब आईसीयू फूल हो गए हैं। देहरादून में बड़ी संख्या में मरीज यूपी से भी भर्ती हो रहे हैं। जल्द 1500 ऑक्सिजन बेड तैयार हो जाएंगे। स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे ने जानकारी दी गई प्राइवेट अस्पतालों में 70 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे। कल से तीन दिनों के लिए आवश्यक संबंधित सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
इस दौरान सेनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें