Big NewsPithoragarh News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : विधायक की बेटी की दून अस्पताल में मौत

उत्तराखंड से बडी़ खबर है। बता दें की धारचूला विधायक हरीश धामी की बेटी की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि विधायक की बेटी पूजा धामी देहरादून से लॉ की पढ़ाई कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार उनकी 25 वर्षीय बेटी पूजा की अचानक तबीयत खराब होने पर दून अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि पूजा धामी देहरादून में विधायक हॉस्टल में ठहरी थी। अचानक तबियत खराब होने पर उसे दून अस्पताल ले जाया गया था जहां डॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विधायक हरीश धामी देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें