Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : अब शादी समारोह में सिर्फ 25 को ही अनुमति

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब शादियों में मेहमानों की अधिकतम सीमा 25 की जा रही है। वहीं, इस संकट के समय में अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा कार्यों में लगी आशा वर्कर्स को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके निर्देश आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिए।

अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रामीण बाजारों में भी बाजार खुलने के समय को जिलाअधिकारी अपने अनुसार घटा सकते हैं। सचिवालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से  शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने डोर टू डोर सर्वे के निर्देश दिये। इसके साथ ही 104 के अतिरिक्त सीएम हेल्पलाइन और पुलिस विभाग के कॉल कॉलसेंटर में फोन लाईनों की संख्या बढाई जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें