Big NewsDehradun News
उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई को लेकर आदेश जारी


देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है, उत्तराखंड शासन के द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक समाप्त होने के बाद सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई को लेकर आदेश जारी किया गया है. आदेश के तहत कल 1 जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छात्रों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। हालांकि छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से ही संचालित की जाएगी।
बता दें कि कोरोना के कहर के चलते पिछले साल से स्कूल बंद हैं तो वहीं बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया और अब ये अवकाश 30 जून यानी की आज खत्म हो जाएगा। और 1 जुलाई से फिर से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया।