Dehradun NewsHighlight

इन राज्यों के लिए बसों का संचालन बंद कर सकता है उत्तराखंड रोडवेज परिवहन!

देहरादून : उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज परिवहन बड़ा फैसला ले सकता है। जी हां मिली जानकारी के अनुसार सरकार के कहने पर उत्तराखंड रोडवेज अपनी बसों का संचालन बाहरी राज्यों के लिए बंद कर सकता है या सख्ती बढा़ सकता है।हालांकि अभी इस तरह का कोई फैसला हुआ नहीं है लेकिन ये चर्चाएं जोरों पर है।

आपको बता दें कि यूपी और दिल्ली में कोरोना का कहर बर्फ रहा है वही यूपी सरकार और उत्तरप्रदेश रोडवेज द्वारा पहले ही अंतरराज्यीय परिवहन को रोकने का फैसला किया जा चुका है। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें उत्तराखंड राज्य में दाखिल नहीं होंगी। अब यूपी के ही तर्ज पर उत्तराखंड भी यह फैसला ले सकता है। बता दें कि उत्तराखंड के अधिकतर लोग यूपी और दिल्ली में नौकरी करते हैं। कर्फ्यू लगने के बाद उनका उत्तराखंड आना जारी है जिससे संक्रमण में और गति मिल रही है। इसको देखते हुए रोडवेज बड़ा फैसला ले सकता है। काफी समय से मांग की जा रही है कि बाहरी राज्यों के लिए रोडवेज बसों की आवाजाही को बंद किया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब उत्तराखंड सरकार ने भी इस बारे में सोच विचार करना शुरू कर दिया है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें