Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : पूर्व महिला जिला पंचायत अध्यक्षा सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन, ये उपलब्धि की थी हासिल

Breaking news from udhamsingh nager

ऊधम सिंह नगर से बुरी खबर है। बता दें कि जिले की पूर्व महिला जिला पंचायत अध्यक्षा सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन हो गया है जिससे शोक की लहर है। बता दें कि कोरोना की चपेट में आने के बाद वो अस्पताल में भर्ती थीं। वो पिछले 15 दिनों से ऑक्सीजन पर थी। वो जिंदगी से जंग लड़ रहीं थीं लेकिन आज उनका निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गंगवार परिवार पिछले 17 सालों से लगातार उधम सिंह नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट हासिल किए है। सुशीला गंगवार लगातार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। वसाथ ही वो जिले की पहली महिला अध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद उनके पति ईश्वरी प्रसाद गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्तमान में उनकी बहू और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य सुरेश गंगवार की पत्नी रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें