HighlightPauri Garhwal News

लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में हथिनी 2 को कुचला, मौत

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेज में हथिनी ने दो लोगों को कुचल दिया जिसमे एक महिला और एक पुरूष शामिल है। घायलों को हरिद्वार जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रभाग की लालढांग रेंज की दूसरी बीट चमरिया सिगड्डी ब्लॉक में नया गांव निवासी 60 वर्षीय धूम सिंह पुत्र रामचरण नित्य क्रम के लिए और असगरी पत्नी मोलू निवासी लालढांग बस्ती जिला हरिद्वार जलौनी लकड़ी के लिए जगंल में गई थी। इसी दौरान शाम सवा 5 बजे हथिनी ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर वन कर्मियों सहित पहुंचे लालढांग रेंजर बिंदरपाल ने घायलों को उपचार हेतु स्थानीय लोगों के सहयोग से जनपद चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया। जिनकी कुछ समय बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करने की कार्यवाही की जा रही है।

लैंसडौन वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी बिंदरपाल ने बताया कि वन सीमा पर निवासरत ग्रामीणों के वन क्षेत्र में प्रवेश रोकने के लि वन कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें