Big NewsNainital News

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज की मौत

बड़ी खबर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से है जहां ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज ने दम तोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोरोना संक्रमित था और उसमे ब्लैक फंगस के लक्षण थे लेकिन रिपोर्ट आना बाकी थी। इससे पहले बीती रात हुई दमुवाढूंगा निवासी संदिग्ध मरीज की मौत से सनसनी फैल गई है। उसकी उम्र 64 साल थी।

वहीं बता दें कि एसटीएच में ब्लैक फंगस के पांच नए मरीज सामने आए। इनमें दिल्ली के दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन की रिपोर्ट आनी है। बता दें कि दिल्ली निवासी 74 वर्षीय वृद्धा और दिल्ली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। दोनों ब्लैक फंगस से ग्रस्त हैं और इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालांकि कोविड निगेटिव हैं। काशीपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, हल्द्वानी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति और रामनगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को भर्ती कराया गया है। इनमें ब्लैक फंगस के लक्षण हैं। एसटीएच में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें