Big NewsDehradun News

देहरादून के घंटाघर पर फिर पुलिस से भिड़ी युवती, फिर हुई बड़ी कार्रवाई

देहरादून में कोरोना के कहर को देखते हुए सरकार ने दून में सुबह 7 से 10 बजे के बाद दुकान खुलने का समय निर्धारित किया है लेकिन लोग फिर भी सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं। शहर भर में पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। लोग बेवजह घूमकर उल्टा पुलिस से ही भिड़ रहे हैं। जी हां एक बार फिर ऐसा ही हुआ घंटाघर पर। घंटाघर स्थित पुलिस पिकेट पर जब एक स्कूटी को रोका गया तो पहले युवती ने सामान्य तरीके से अपना परिचय दिया लेकिन इसके बाद पुलिस से भिड़ने लगी और अपशब्द भी कहे।

पुलिस टस से मस नहीं हुई। पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया और उसके बाद वाहन को सीज कर दिया पुलिस ने पूछताछ की तो उसके पास कोई सही जवाब नही था। ऐसी ही घटना सोमवार को भी हुई थी जब दो युवतियां और एक युवक पुलिस से बेवजह भिड़ गए थे जिसके बाद उनकी गाड़ी सीज कर दी गई थी और उनपर कार्यवाही की गई। फिर युवती ने माफी भी मांगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें