Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर : चार और शहरों में कोविड कर्फ्यू लागू

देहरादून। देहरादून में कोरोना का संक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वहहं इस बीच देहरादून डीएम आशीष श्रीवास्तव ने बड़ा फैसला लिया है। जी हां जिले के डोईवाला, हरबर्टपुर, विकासनगर मसूरी शहर के लोगों के लिए बड़ी खबर है।

बता दें कि देहरादून के जिला अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने डोईवाला, हरबर्टपुर विकासनगर, मसूरी में भी 3 मई तक कोविड कोविड-19 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। अभी तक केवल देहरादून जिले में देहरादून नगर निगम, ऋषिकेश नगर निगम, छावनी परिषद गढ़ी कैंट और क्लेमेंट टाउन में ही कोविड कर्फ्यू को लागू किया गया था लेकिन अब डोईवाला, हरबर्टपुर, विकासनगर, मसूरी में भी 3 मई तक कोविड कर्फ्यू लागू होगा। कोविड कर्फ्यू के दौरान फल, सब्जी, बैकरी, डेरी,मीट मछली, राशन और सरकारी सस्ता गल्ला, पशु चारा, अंडे की दुकान दोपहर 2:00 बजे तक ही खुली रहेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें