Big NewsDehradun News
उत्तराखंड ब्रेकिंग : सही ढंग से मास्क ना पहनने वालों का भी कटेगा इतने रुपये का चालान


देहरादून : उत्तराखंड में बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए और इसकी रोकथाम के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने बड़े निर्देश जनपद प्रभारी को दिए हैं। जी हां बता दें कि अब सही ढंग से मास्क ना पहनने वालों का भी मास्क ना पहनने वाले के बराबर चालान कटेगा।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशि किया गया है कि अगर किसी व्यक्ति ने सही तरीके से मास्क नहीं पहना है और मास्क नाक व मुंह के नीचे या गले में लटका रखा है, तो उस पर मास्क न पहनने के बराबर ही जुर्माना किया जाए। ऐसे व्यक्ति पर प्रथम बार उल्लंघन में 500, दूसरी बार 700 और उसके बाद 1000 रूपए जुर्माना की कार्यवाही अमल में लायी जाए।