Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : नकाबपोश तीन अज्ञात बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली

लक्सर से बडी़ खबर है। लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव में नकाबपोश तीन अज्ञात बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली दी।गोली लगने से आबाद पुत्र शमशाद उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। साथ ही खानपुर पुलिस अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ के लिए जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार घर से बाहर निकलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान पर गोलियां बरसाई। गोली की आवाज सुन लोग घरों से बाहर निकले और मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें