Uttarkashi News

उत्तरकाशी की बड़कोट पुलिस ने 37 किलोग्राम अवैध सतवा जड़ी-बूटी के साथ किया 2 आरोपियों को गिरफ्तार

उत्तरकाशी : कोविड कर्फ्यू में चेकिंग के दौरान उत्तरकाशी की बड़कोट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध जड़ी-बूटी भी बरामद की है।

बड़कोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्थान जंगलात बैरियर बड़कोट के पास दो व्यक्तियों शैलेन्द्र लाल पुत्र स्व0 श्री पातीलाल निवासी ग्राम बीफ, बड़कोट (उम्र-40 वर्ष) के कब्जे से 16 किलोग्राम अवैध सतवा जडी़-बूटी तथा (2) मनीलाल पुत्र श्री सहजू लाल निवासी ग्राम बीफ, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी (उम्र-48वर्ष) के कब्जे से 21 किलोग्राम अवैध जडी-बूटी यानी की कुल 37 किलोग्राम अवैध सतवा जडी़-बूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर और कर्फ्यू के उल्लघंन करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्द थाना बड़कोट में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

माल बरामद/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

1. उ.नि. रजनीश कुमार
2. उ.नि. ओमवीर सिंह
3. कानि. मनवीर भण्डारी
4. कानि खुशीराम
5. कानि विशाल
6. कानि संजय

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें