Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरिद्वार के रुड़की समेत उत्तरकाशी के बड़कोट, टिहरी, देहरादून जिले में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। धरती डोले से लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके रात 10:36 मिनट पर आए हैं. चमोली हादसे का खौफ अभी तक लोगों के मन से गया भी नहीं है कि भूकंप के झटके महसूस होने से लोग एक बार फिर सहम गये हैं।

आपको बता दें कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. वहीं रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। जानकारी मिली है कि दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें