EntertainmentUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : सीएम तीरथ सिंह रावत का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, अधिकारी को किया निलंबित

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जी हां बता दे कि ताजा मामला उधम सिंह नगर का है जहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायक निबंधक हरीशचंद्र खण्डूड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव सहकारिता द्वारा निलम्बित कर दिया है।

आपको बता दें कि हरीशचंद्र खंडूरी पर आरोप है कि उधम सिंह नगर की कई समितियों में नई नियुक्तियां संविदा पर अपने निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए की गई ..इसके अलावा दक्षिणी सितारगंज समिति में एक ट्रक यूरिया खाद का गबन हुआ था जिसे स्टॉक में दर्ज ना करके सीधे नकद बिक्री कर दी गई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईमानदार और पारदर्शी शासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें