Haridwar NewsHighlight

रूड़की : रात के अंधेरे में चल रहा था खनन, पुलिस ने सीज की एक जेसीबी और एक डम्पर

हरिद्वार में अवैध खनन का कारोबार जोरों शोरों से चल रहा है। रात में खनन को अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफियाओं में वर्दी का खौफ नहीं है। रुड़की के कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गाँव के जंगल में चल रहे खनन पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके से एक जेसीबी एक डम्पर पकड़ा है।

आपको बता दें कि कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गाँव में खनन माफिया प्रमिसन की आड़ में रात भर खनन का कार्य कर रहा था। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक डम्पर और एक जेसीबी मशीन को पकड़ा है। वहीं खनन माफिया पुलिस को आता देख मौके से फरार हो गए।

एएसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि यदि परमिशन की लिमिट से अधिक खनन किया गया तो खनन कारोबारियो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रात में कहीं भी खनन का कार्य हो वो उस पर समय रहते कड़ी कार्यवाही करेंगे और अवैध खनन कर रहे लोगों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें