Big NewsNainital News

रामनगर : बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, 17 साल के युवक की मौत

रामनगर : रामनगर से बुरी खबर है। बता दें कि रामनगर पीरुमदारा इलाके के थारी गांव में बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिसमें एक युवक की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे का पैर टूट गया हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश उभर कर आया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनूसार थारी गांव में मोहित(17) पुत्र किशन सिंह और उसके साथ दीपक पुत्र चंदन सिंह थारी से अपनी बाइक से लौट रहे थे। इस बीच गुरुद्वारा के सामने उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी औऋ कुचल दिया। जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक का पैर टूट गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें