Big NewsHighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कालाबाजारी की शिकायत पर एसटीएफ की छापेमारी, 49 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

 किच्छा : जहां एक तरफ पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ उधम सिंह नगर के किच्छा में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आने के बाद एसटीएफ की टीम ने औचक छापा मार कार्यवाही करते हुए ऑक्सीजन से भरे करीब 49 गैस सिलेंडर कब्जे में ले लिए।

एसटीएफ टीम प्रभारी एमपी सिंह, सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर ज्ञानचंद के नेतृत्व में एसटीएफ तथा किच्छा पुलिस की टीम ने औचक छापा मार कार्यवाही करते हुए किच्छा के बरेली मार्ग स्थित अंबेडकर चौक के निकट स्थित अली गैस सर्विस , एसएम गैसेस के नाम से दुकान पर छापा मारा। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने दुकान का निरीक्षण करते हुए दुकान के पीछे बने गोदाम में रखे ऑक्सीजन के करीब 49 गैस सिलेंडर कब्जे में ले लिए।

बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान स्वामी द्वारा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को 5000 से लेकर 20000 रुपए तक अवैध रूप से बेचा जा रहा था। अचानक हुई कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया । फिलहाल पुलिस ने दुकान स्वामी आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें